<no title>लोडिड ट्रको के खराब होने से रात मे हाइवे हुआ अवरुद्ध

 


लोडिड ट्रको के खराब होने से रात मे हाइवे हुआ अवरुद्ध


  वाहनों का जाम खुलवाने मे जुटी रही पुलिस  


कालपी (जालौन)
कालपी बाईपास की खराब सर्विस लेन में बीती रात लोडिड ट्रकों के खराब हो गये।फलस्वरूप हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए इलाकाई पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी।।                     प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी बाईपास में 7 सौ मीटर लंबाई का ओवरब्रिज का कार्य निर्माणाधीन है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के द्वारा ओवरब्रिज के दोनों ओर सिंगल सर्विस लेन अस्थाई तौर पर बना दिए हैं। इसी लेन से वाहन निकलते हैं। बीती रात 8 बजे पहले लोहे के गाटर लदा 22 टायरा ट्रक खराब हो गया। इससे 2 घंटे रोड जाम हो गया। कोतवाल मानिक चंद पटेल,उपनिरीक्षकों रवि मिश्रा, राम विनोद ने क्रेन को ले जाकर गाटर लदे वाहन को खिंचवा कर एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के पुल के पास खड़ा कराया। इसके थोड़ी देर बाद बालू लदा ट्रक गड्ढे में फस गया। बालस्वरूप सर्विस लेन का मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रात दो बजे तक जाम की हालत को सुधारने में पुलिस जुटी रही। शुक्रवार की सुबह कोतवाल ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर फरीद अहमद से वार्ता करके सर्विस लेन का मार्ग ठीक कराने का सुझाव दिया है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर / वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन कालपी
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳                फोटो -