<no title>होम डिलीवरी मे पहले दिन सामान के लिए तमाम लोगों को हुई दिक्कत दुकनदारो की संशोधित सूची बना कर व्यवस्था बनाने में जुटा प्रशासन कालपी (जालौन) बीते शनिवार को नगर में कोविड 19 से संक्रमित 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया। इसके बाद प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा नगरपालिका के सहयोग से घर घर आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से नगर में अवश्यक सामग्री की डिलिवरी की सूची का प्रसार किया गया।बताते हैं कि जब लोगों ने आवश्यक सामग्री की डिलिवरी प्राप्त करने के लिए डिलेवरी बॉय को कॉल किया तो डिलेवरी की सूची में कुछ ऐसी दुकानों का विवरण अंकित है, जिनका आवश्यक सामग्री से कोई वास्ता ही नहीं है। तो कुछ वार्ड बॉय के नम्बरों पर इनकमिंग कॉल की सुविधा ही नहीं है, तो कुछ के कालिंग नम्बर ही गलत अंकित हैं। वहीं डिलेवरी के लिए नियुक्त किये गए डिलेवरी बॉय के पास सूचना, सामग्री व संसाधनों का भी अभाव है।नगर में होम डिलेवरी की सुविधा आज बन्दी के पहले दिन पूरी संतोषजनक नहीं रही।तमाम परिवारों को आवश्यक सामग्री के अभाव में भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ा।नगरपालिका कालपी के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने इस बात को स्वीकार किया कि होम डिलीवरी की सूची में कुछ कमियां हो रही है।पहले दिन कुछ नगरवासियों को समस्या हुई है। खामियों में सुधार करके संशोधित सूची बनाई जा रही है। सोमवार से होम डिलीवरी की सुविधा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी

 


होम डिलीवरी मे पहले दिन सामान के लिए तमाम लोगों को हुई दिक्कत
 
दुकनदारो की संशोधित सूची बना कर व्यवस्था बनाने में जुटा प्रशासन



 कालपी (जालौन)
बीते शनिवार को नगर में कोविड 19 से संक्रमित 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद  करा दिया गया। इसके बाद प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा नगरपालिका के सहयोग से घर घर आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से नगर में अवश्यक सामग्री की डिलिवरी की सूची का प्रसार किया गया।बताते हैं कि जब लोगों ने आवश्यक सामग्री की डिलिवरी प्राप्त करने के लिए डिलेवरी बॉय को कॉल किया तो डिलेवरी की सूची में कुछ ऐसी दुकानों का विवरण अंकित है, जिनका आवश्यक सामग्री से कोई वास्ता ही नहीं है। तो कुछ वार्ड बॉय के नम्बरों पर इनकमिंग कॉल की सुविधा ही नहीं है, तो कुछ के कालिंग नम्बर ही गलत अंकित हैं। वहीं डिलेवरी के लिए नियुक्त किये गए डिलेवरी बॉय के पास सूचना, सामग्री व संसाधनों का भी अभाव है।नगर में होम डिलेवरी की सुविधा आज बन्दी के पहले दिन पूरी संतोषजनक नहीं रही।तमाम परिवारों को आवश्यक सामग्री के अभाव में भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ा।नगरपालिका कालपी के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने इस बात को स्वीकार किया कि होम डिलीवरी की सूची  में कुछ कमियां हो रही है।पहले दिन कुछ नगरवासियों को समस्या हुई है।  खामियों में सुधार करके संशोधित सूची बनाई जा रही है। सोमवार से होम डिलीवरी की सुविधा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर कालपी
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳