<no title>युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने 120 निर्धनों को बाटी खाद्यान्न सामग्री 

 


युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने 120 निर्धनों को बाटी खाद्यान्न सामग्री 


कालपी (जालौन)
सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों का अनुसरण करते हुए
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना वायरस में लॉक डाउन के दौरान 120 जरूरतमंद निर्धन परिवारों को घर-घर जाकर जरूरी वस्तुओं की खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में स्थानीय कार्यकताओं अज़हर बाबा, दानिश समाजवादी, राणा आशुतोष यादव, सलमान, हैदर अली, इरफ़ान अली, अरबाज़ अली आदि ने कागजीपुरा, बड़ा बाजार, रामगंज में आटा, दाल, तेल, मसाले तथा साबुन आदि जरूरी सामानों को 120 लोगों को किट बाटी गई। इसके अलावा कई स्वंयसेवियों के द्वारा सामग्री का वितरण किया गया।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳