निराश्रितों को भोजन, जरूरी वस्तुओं की हुई व्यवस्था
पालिका प्रशासन तथा स्वयं सेवी जरूरतमंदो की सेवा में जुटे
कालपी (जालौन)
कोरोना वायरस को रोकने के लिए चल रहे लाक डाउन मे कोई भूखा न रह सके इसके लिए नगर पालिका तथा प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
निराश्रित नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद एवं समाजसेवियों के द्वारा खाद्यान्न तथा भोजन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था कराई गई है। नगर पालिका के परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार की देखरेख में भोजन तैयार कराया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल बाईपास चौराहे में निराश्रितों तथा बेघर लोगों को ठहराने का पालिका प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है। यहीं पर ठहरने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके पहले नगर के
चिन्हित निराश्रितों, विधवाओं के घरों में खाद्यान्न तथा जरूरी सामानों को उनजे घरों तक पहुँचाया गया। वही पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, हाजी डॉ. भूरे खा, जैनुल आब्दीन, आरिफ कुरैशी, हाफिज मो. इरशाद ने भी खाद्यान्न सामग्री को घर-घर वितरण किया है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
फोटो -