>पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म का प्रयास गया जेल

 


*पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म का प्रयास गया जेल*


ऊधम सिंह नगर में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। मामला जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है जहाँ रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।  एक पिता द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। पीड़िता की चाची की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्तों को शर्म सार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहाँ पर एक पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया है। नाबालिक की चाची की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जबकि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के किच्छा रोड स्थित इंड्रस्ट्रीय एरिया बाईपास रोड के रहने वाले एक युवक ने अपनी नाबालिक 15 वर्षीय बेटी से छेडछाड कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। जैसे ही घटना की जानकारी नाबालिक की चाची को लगी तो उसके द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी आरोपी पिता द्वारा नाबालिक से छेड छाड़ की गई थी। पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।