नोएडा मूवी किसानों की बैठक टोल के संबंध में

प्रेस विज्ञप्ति                                             आज दिनांक 15/3/2020 को  सौहरखा गाँव में होली चौक पर भारतीय किसान संगठन की किसानों के लिए जेवर टोल फ्री कराने के विषय में पंचायत हुई जिसकी अध्यक्ष इन्द्रजित पहलवान ने की व मंच संचालन रवि यादव ने किया। इस मौके पर कालु महाशय ने कहा कि किसानों व किसानों के बच्चों का जिधर भी देखें हर तरफ से उत्पीडन किया जा रहा है जबकि किसानों व उनके बच्चों के लिए टोल फ्री किये जाए। वही भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष परविन्दर यादव ने कहा कि आगमी 20 मार्च को जेवर टोल पर संगठन की एक महापंचायत होगी जिसमें क्षेत्र के किसानों के लिए टोल फ्री की मांग की जाएगी  वही जेवर टोल पर महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी क्षेत्र के अलग अलग गाँव में जाकर जन समर्पक अभियान चलाएगे।इस मौके पर पंचायत में उपस्थिति रहे मेरठ मंडल के अध्यक्ष सुन्दर सिकन्दरपुर,लोकेश यादव,कमल भारद्वाज,कालु पहलवान,प्रदीप यादव,मोना यादव,मनोज शर्मा, श्याम यादव,राकेश यादव,राजीव यादव,मोन्टी यादव,हर्ष शर्मा, मन्निन्द्र पहलवान,रिन्कु यादव, काले पहलवान,रोहित यादव,डब्बु यादव,फिड्डे पहलवान,शेखर यादव,प्रिमोद यादव,पवन यादव, मुला यादव,सोनु यादव,निशु यादव,दफे पहलवान आदी लोग मौजूद रहे ।। नोएडा में हुई किशन की बैठक