मसीहा बने युवा, मजदूर परिवार को बांटा राशन
नोएडा -: नव ऊर्जा युवा संस्था ने शनिवार को गरीब परिवारों व मजदूरों के 15 परिवारों को राशन वितरण किया। संस्था ने यह राशन खाद्य व आपूर्ति विभाग के फूड सेफ्टी कर्मचारियों की देखरेख में उन लोगों को बांटा, जिनकी लॉकडाउन को लेकर घर की आमदनी रुक गई है। जो दिहाड़ी करके, रिक्शा चलाकर, ऑटो चलाकर, दुकानों में कामकाज करके घर का गुजारा करते थे। लॉकडाउन लगने से उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। वहीं संस्था के सदस्यों ने जिन परिवारों को राशन मुहैया करवाया है। संस्था की तरफ से अजय चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें स्थानीय निवासी महेश कुमार का फोन आया कि यहां पर मजदूर परिवार के पास राशन समाप्त हो गया है उसके बाद संस्था ने 15 गरीब व मजदूर परिवारों को राशन वितरित किया।
विवेक पंडित ने राशन बांटने के साथ-साथ लोगों के सेनिटाइजर से हाथ भी धुलवाएं। ताकि वह कोरोना वायरस से बच सके। वहीं उन्होंने सभी लोगों को घर में ही रहने की अपील की।
योगेश शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से सेक्टर 45 में रहने वाले गरीब मजदूरों को बांटे गए राशन में 5 किलों आटा, 1 किलों दाल, सब्जी एवं बिस्किट लाइफबॉय साबुन शामिल है। इसके अलावा संस्था की ओर से अलग से काले चन्ने, चन्ना दाल, मूंग मसूर की दाल भी ले रखी है। राशन बांटने समय लोगों को उनकी पसंदीदा दाल दी जाती है।
इस मौके पर दीपक कनोजिया, सचिव अंकुश प्रजापति, विवेक पंडित, योगेश शर्मा, अजय चौहान, पुष्कर शर्मा, नितिन प्रजापति, विनोद चौहान, सचिन गुप्ता, ध्रुव घोष मौजूद थे।