<no title>मैनपुरीं सुपारी देकर  हत्या कराने का मास्टर माइंड गिराफ्तार

 


मैनपुरीं सुपारी देकर  हत्या कराने का मास्टर माइंड गिराफ्तार


मैनपुरीं के थानां दन्नाहार के गांव दरवाज में 12 मार्च को हुए विजय हत्याकांड के साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व पुलिस हत्यारोपी व दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


 बृहस्पतिवार को पकड़े गए मास्टर माइंड आरोपी को भी जेल भेजा है।


मैनपुरीं के थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 28 वर्षीय विजय उर्फ करू 11 मार्च की शाम को चचेरे भाई रामवीर ने अपने दो साथी सुभाष और संजू के साथ सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में सिर्फ रामवीर के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस जांच में मृतक के चचेरे भाई दाताराम की साजिश भी सामने आई थी। पुलिस ने रामवीर, सुभाष और संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने दाताराम पर एक लाख की सुपारी देने की जानकारी पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार को थानां दन्नाहार पुलिस ने आरोपी दाताराम को घुराई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा।