<no title>*बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं।*

 


*बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं।*



लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंट अपार्टमेंट में सौ से ज़्यादा लोगों को पार्टी दी। आज करोना पॉज़िटिव निकल आई है कनिका कपूर। कनिका कपूर जैसे क्रूर लोगों के खिलाफ सरकार मुक़दमा दर्ज करे। 


कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता शामिल थे। पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है। हर कोई डरा हुआ है। नौकर चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में। फ़ौरन FIR दर्ज की जाये। ये क्रिमिनल एक्ट है कनिका कपूर का। उन एयरपोर्ट कर्मी पर भी जांच जिन्होंने निकलवाया।


कनिका कपूर जैसे कोरोना पॉज़िटिव लोगों के संपर्क में आये कम से कम पाँच सौ लोगों पर आप अब कैसा विश्वास करेंगे। वो खुद बेचारे अपने ऊपर कैसे विश्वास करेंगे। दूर रहिये, संभल कर रहिये, घर पर रहिये।