आपके साथ फोन पर बात करना एक सुखद अनुभव रहा। फालुन दाफा ध्यान अभ्यास से सम्बंधित एक लेख (तस्वीरें सहित) आपके सम्मानीय मीडिया में प्रकाशन के लिए संलग्नित है। यह हमारी खुशी होगी यदि आप हमारे लेख को स्वास्थ्य, जीवन या आध्यात्मिक खंड में प्रकाशित करें।
फालुन दाफा मन और शरीर की साधना पद्धति है जिसमे 5 सौम्य व्यायामों का समावेश है (www.falundafa.org)। इस अभ्यास को पहली बार चीन में मई 1992 में सार्वजनिक किया गया। आज, 114 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग इसका अभ्यास कर रहे हैं।
हमारे देश में भी हजारों लोग सभी प्रमुख नगरों में फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास पूरी तरह नि:शुल्क सिखाया जाता है।
फालुन दाफा का अभ्यास आज जहाँ दुनिया भर में किया जा रहा है, किन्तु दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां 1999 से इसका दमन किया जा रहा है (www.faluninfo.net)।
हमारा लेख इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि यह विषय हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है।
आपसे अनुरोध है कि इस लेख को अपने सम्मानीय मीडिया में प्रकाशित कर जनसाधारण तक यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में मदद करें।
.