छोड़ी गई गायों में घायल गाय की हुई मौत
- सूचना के बाद भी जिम्मेदारों ने नही निभाई जिम्म्ेदारी
औंछा/मैनपुरी। औंछा क्षेत्र में नगला मोती बल्लभपुर सम्पर्क मार्ग पर मधुपुरी तिराहे के पास बीते बुधवार की रात्रि कोई दो गायों को छोड़ गया था। जिसमें एक गाय घायल थी। सुवह दौंड़ लगाने गए युवको ने काफी जगहो पर सूचनाएं भेजी। लेकिन कोई भी जिम्म्ेदार नही पहुंचा ईलाज के अभाव में एक गाय की मौत हो गई। जिसे ग्रामीणों ने दफन कर दिया।
बताते चले कि ग्राम नगला मोती बल्ल्भपुर सम्पर्क मार्ग पर ग्राम मधुपुरी तिराहे के पास बीते बुधवार की रात्रि कोई अज्ञात पली हुई दो गायें छोड़ गया था। जिसमें से एक गाय गम्भीर घायल थी। सुवह के समय दौड़ लगाने गए युवको ने जब देखा तब सोनई गौशाला के गौ सेवक के अलावा कई जिम्मेदार व्यक्तियों के पास फोन से सूचना की लेकिन किसी जिम्मेदार ने सुध नही ली। दो दिन तक युवको ने घायल गाय का ईलाज कराया। लेकिन उच्च ईलाज के अभाव में घायल गाय शनिवार की सुवह दम तोड़ दिया।
ग्रामीण शिवम, ईसू , वीनेस, विकास ठाकुर, रवी यादव, बन्टी यादव, अरमान खान, अजय, राहुल आदि ने मरी हुई गाय को पास में गड्डा करके दफना दिया।