कानून विस्ता पर नहीं दिखा रहा है थानेदार का इश्क वालों

 



  1. कानून व्यवस्था प नहींनहीं दिख रहा है थानेदार का इस्तकबाल


अवैध धंधों में पुलिस की संलिप्तता उजागर 


विधायक के घर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार


आख़िलानन्द राव
कुशीनगर।
योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं और पुलिस को हाइटेक सुबिधा से सुसज्जित कर दिया है। बावजूद इसके कसया पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। थानाक्षेत्र में एक सप्ताह में लूट, दबिश, धमकी व अन्य अपराध की हुई दर्जनों बारदात में एक का न तो एसओ ज्ञानेंद्र राय ने गिरफ्तार किया और न ही खुलासा किया। एसओ के रवैये के चलते खाकी की मर्यादा तार तार हो रही है। आम से कहा तक त्राहि माम् लोग कर रहे हैं।
अपराध व जरायम की दुनिया का कसया थाना क्षेत्र में पांव जमता जा रहा है। अवैध तस्करी चाहे वह गौ बंश पशुओं की तस्करी का हो या अवैध पकड़ी जाने वाली शराब क्रेजी रोमियो का हब बना यह था। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध जानलेवा कच्ची जहरीली शराब की भठ्ठिया धधक रही है और लगातार छपेमारी का नाटक भी चल रहा। हाइवे व होटलों में अवैध देह व्यापार को रोकने के लिए होने वाली छपेमारी और मैंनेज का खेल पुलिस के इशारे पर जम कर चल रहा है। इन सभी अवैध धंधों में पुलिस की संलिप्तता उजागर हो गयी है। इन सब धंधों में  सेटिंग व गेटिंग ब्रोकरों के माध्यम से खूब चल रहा है। एसओ राय के 6 माह के कार्यकाल में सैकड़ों मामले घटित हुई। जिनमें किसी मामले का खुलासा कसया पुलिस नहीं कर पायी है। यह भी बात आ रही है कि आम लोगों पर कानून का डंडा चलाने वाले थानेदार माफियाओं को खुली छुट दे रखे हैं। जिसके चलते अवैध कारोबार की बाढ़ आ गयी है। क्रेजी रोमियो, गौ तस्करी, देह व्यापार, अवैध शराब निर्माण व बिक्री सहित दर्जनों धन्धे शामिल हैं। जिनमें एक मुश्त रकम कसया एसओ को जाती है। दो दिन पुर्व विधायक के घर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक  गिरफ्तार नहीं कर पाई।
थाना परिसर मे दलालों की चांदी है। कुछ पुलिस के लोगो से मिलकर थाना जब दलाल चलाएंगे तो लोकतंत्र जिंदा नहीं रह पाएगा। वादी न्याय के लिए थाने के बाहर भटकता रहता है और उसकी बात तब सुनी जाती है जब उसके लाचारी को कैश कर लिया जाता है। लोगो का  कहना है कि हर धन्धे व विवेचना के लिए वसूली की जा रही है।